मुख्य आकर्षण: समारोह के मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के महानिदेशक (जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं) श्री हिमांशु गुप्ता (भापुसे) होंगे। उन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश के सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर छत्तीसगढ़ 25 जनवरी 2026 : राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित होगा। इस गरिमामय अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के उन रणबांकुरों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों और 5 साहसी बच्चों को वीरता व विशिष्ट सेवा पदकों से नवाजा जाएगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया न्यूज।
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक
समारोह के मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के महानिदेशक (जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं) श्री हिमांशु गुप्ता (भापुसे) होंगे। उन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश के सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।
अदम्य साहस के लिए ‘पुलिस वीरता पदक’ (14 नाम)
नक्सल मोर्चे और अन्य कठिन परिस्थितियों में जान की बाजी लगाने वाले 14 जांबाजों को वीरता पदक दिया जाएगा। इनमें शहीद जवानों की पत्नियां भी अपने पतियों का सम्मान ग्रहण करेंगी:
-
श्री सुनील शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पु.मु. नवा रायपुर
-
श्री संदीप कुमार माडिले, निरीक्षक, जिला-बीजापुर
-
श्री मड़कम पांडु, आरक्षक, जिला-सुकमा
-
श्री मड़कम हड़मा, आरक्षक, जिला-सुकमा
-
श्री मड़कम देवा, आरक्षक, जिला-सुकमा
-
श्री बारसे हुंगा, आरक्षक, जिला-सुकमा
-
श्री रोशन गुप्ता, डी. एस. एफ., आरक्षक, जिला-सुकमा
-
शहीद रामूराम नाग (ASI) की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नाग
-
शहीद कुंजाम जोगा (आरक्षक) की धर्मपत्नी श्रीमती कुंजाम देवे
-
शहीद वंजाम भीमा (आरक्षक) की धर्मपत्नी श्रीमती वंजाम सोमड़ी
-
श्री सूरज कुमार मरकाम, सहायक उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा
-
श्री माड़वी सन्नू, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा
-
श्री करोड़ सिंह, कंपनी कमाण्डर, 17वीं वाहिनी छसबल, कबीरधाम
-
श्री पुरूषोत्तम देवांगन, आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक (10 नाम)
पुलिस विभाग में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन 10 अधिकारियों को पदक प्रदान किया जाएगा:
-
श्री ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), रायपुर
-
श्री प्रशांत ठाकुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-सूरजपुर
-
श्रीमती श्वेता राजमणी, सेनानी, 19वीं पोखरण वाहिनी छसबल, जगदलपुर
-
श्री रवि कुमार कुरें, पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया
-
श्रीमती कौशिल्या भट्ट, निरीक्षक अ/स्टेनो, CID, रायपुर
-
श्री रोहित कुमार झा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता), रायपुर
-
श्री कमलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक-अ, विशेष शाखा, रायपुर
-
श्री डाल सिंह नामदेव, प्लाटून कमाण्डर, 13वीं वाहिनी छसबल, कोरबा
-
श्री दिलीप कुमार सिन्हा, कंपनी कमाण्डर, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर
-
श्री सुशील कुमार बरूआ, सहायक प्लाटून कमाण्डर, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई
राज्य वीरता पुरस्कार: ये हैं प्रदेश के 5 नन्हे जांबाज
अपनी सूझबूझ और बहादुरी से दूसरों की जान बचाने वाले इन बच्चों को ‘राज्य वीरता अलंकरण’ दिया जाएगा:
-
मास्टर आर्यन खेश (पिता-श्री राजेश खेश), रायगढ़
-
मास्टर राकेश मिंज (माता-श्रीमती बबली मिंज), रायगढ़
-
मास्टर आशु देवांगन (पिता-श्री संतोष देवांगन), धमतरी
-
मास्टर मेहुल देवांगन (पिता-श्री मिथलेश देवांगन), धमतरी
-
कुमारी हेमाद्री चौधरी (पिता-श्री पूर्णानंद चौधरी), बालोद
पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जहाँ कल सुबह शौर्य और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।








