Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » छत्तीसगढ़ » शर्मसार हुई इंसानियत: विधवा महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, शरीर पर पोता गोबर

शर्मसार हुई इंसानियत: विधवा महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, शरीर पर पोता गोबर

Share:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम): छत्तीसगढ़ के खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम रानीझाम्प में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 35 वर्षीय विधवा महिला को कथित प्रेम प्रसंग के चलते तालिबानी सजा दी गई। आरोपियों ने न केवल महिला के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में जुलूस निकाला।

घर में घुसकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक विवाहित व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर के साथ कथित संबंध था। इसी बात से आक्रोशित होकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज, यशोदा राठौर और अन्य लोग पीड़िता के घर में जबरन घुस गए। हमलावरों ने महिला को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

बर्बरता की सारी हदें पार

आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने सरेराह महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसके पूरे शरीर पर गोबर पोत दिया गया। पीड़िता लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे अपमानित करते हुए गांव के मुख्य मार्ग से काली मंदिर तक घुमाया। इस दौरान तमाशबीन बने लोग मूकदर्शक बने रहे।

पुलिस की कार्रवाई और तनाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपीयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, हालांकि इस घटना के बाद से गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है।

latest news