Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » कोरबा » रिटायर्ड एएसआई के घर पर बड़ा हाथ: चोरों ने उड़ाए बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, जांच में जुटी पुलिस

रिटायर्ड एएसआई के घर पर बड़ा हाथ: चोरों ने उड़ाए बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, जांच में जुटी पुलिस

Share:

कोरबा | 25 जनवरी 2026 कोरबा जिले के सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरों ने एक रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान को निशाना बनाते हुए वहां रखे करीब 10 लाख रुपये के कीमती जेवरात पार कर दिए। यह पूरी वारदात तब हुई जब परिवार एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने शहर से बाहर गया था।

शादी के लिए जुटाए गहने ले उड़े चोर

पीड़ित की पहचान रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले माह 31 दिसंबर को ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी पाई-पाई की कमाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवर बनवाकर रखे थे। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पड़ोसी को दी थी चाबी, फिर भी हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, परिवार घर की सुरक्षा को लेकर सतर्क था और जाते समय घर के ताले की चाबी अपने पड़ोसी और एक रिश्तेदार को सौंप कर गया था। शनिवार को जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए; सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती गहने गायब थे।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा:

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और उन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है जिनका उस दौरान कॉलोनी में आना-जाना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

latest news