Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » देश » बेटी की डोली से पहले उठी चार अर्थियां: एटा नरसंहार का सनसनीखेज खुलासा, कलयुगी बेटे ने ही उजाड़ा अपना संसार

बेटी की डोली से पहले उठी चार अर्थियां: एटा नरसंहार का सनसनीखेज खुलासा, कलयुगी बेटे ने ही उजाड़ा अपना संसार

Share:

Etah Murder Case । जनपद के नगला प्रेमी (सुनहरी नगर) में सोमवार को हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। जिस घर से 11 फरवरी को बेटी की विदाई की शहनाइयां गूंजनी थी, उसी घर के मुखिया ने आवेश में आकर अपने ही खून से हाथ लाल कर लिए। पुलिस के अनुसार, डॉ. गंगा सिंह के बेटे कमल सिंह शाक्य ने ही ईंट से कुचलकर अपने पिता, मां, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या की थी।

ताने ने बनाया हत्यारा, इंटरकास्ट मैरिज बनी वजह

डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कमल सिंह की बेटी ज्योति 11 फरवरी को चंडीगढ़ निवासी अनुराग सक्सेना से प्रेम विवाह (इंटरकास्ट मैरिज) करने वाली थी। शादी के लिए 4 लाख रुपये का इंतजाम न हो पाने के कारण पत्नी रत्ना देवी लगातार कमल को ताने दे रही थी। सोमवार दोपहर इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कमल ने आवेश में आकर पूरे परिवार को खत्म करने का खौफनाक फैसला ले लिया।

सीसीटीवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों ने खोला राज

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। फुटेज के अनुसार, कमल दोपहर 12:40 बजे घर में दाखिल हुआ और 1:55 बजे बाहर निकला। इस दौरान उसने सबसे पहले पत्नी, फिर बेटी, उसके बाद मां और अंत में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पिता की हत्या की। डीआईजी ने बताया कि इस केस में 80 प्रतिशत साक्ष्य वैज्ञानिक (Scientific Evidence) हैं, जिनके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

खुदकुशी की थी तैयारी, बड़ी बेटी के फोन ने रोका

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में फैले खून के धब्बों को धोया और अपने मेडिकल स्टोर पर चला गया। वह खुद को भी खत्म करने की योजना बना रहा था, लेकिन तभी उसकी बड़ी बेटी लक्ष्मी का फोन आ गया और वह घटनास्थल पर पहुंच गई, जिससे आरोपी का आत्मघाती कदम रुक गया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की है।

latest news