Latest News
चीख पुकार में बदली रात की खामोशी: बिलासपुर हाईवे पर भीषण काल का तांडव, बच्चे समेत 5 की मौत स्वस्थ नारी, सशक्त समाज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर NKH कोरबा की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेगी फ्री ओपीडी और जांचों पर 50% छूट असम के घने जंगलों में वायुसेना का ‘सुखोई’ शिकार, दो जांबाज पायलटों की तलाश में जुटी सेना पश्चिम एशिया में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित देश के कई राज्यों में बड़े संवैधानिक बदलाव: तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए LG, कई राज्यों के राज्यपाल बदले वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान: भारत ने बनाया सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड पस्त!
Home » Uncategorized » क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे दोस्त, तालाब में समाई स्कॉर्पियो; तीन की जलसमाधि, चार को पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला

क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे दोस्त, तालाब में समाई स्कॉर्पियो; तीन की जलसमाधि, चार को पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला

Share:

जगदलपुर   | बस्तर संभाग मुख्यालय के कालीपुर क्षेत्र में शनिवार की रात खुशियां मातम में बदल गईं। खेल के मैदान से लौट रहे सात दोस्तों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिस की जांबाजी और तत्परता से चार अन्य युवकों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मैदान से घर की दूरी नहीं हो सकी तय

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर निवासी सात मित्र शनिवार (17 जनवरी) को क्रिकेट मैच खेलने कालीपुर गए हुए थे। रात को लौटते समय कालीपुर तालाब के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे गहरे पानी में जा समाई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

देवदूत बनकर पहुंचे जवान, कांच तोड़कर बचाई जान

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब के ठंडे पानी में छलांग लगा दी। गाड़ी पूरी तरह डूब चुकी थी, जिसके दरवाजे नहीं खुल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने पत्थर और औजारों की मदद से वाहन के कांच तोड़े और भीतर फंसे 4 युवकों को खींचकर बाहर निकाला।

रविवार सुबह क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया, जिसमें से तीन शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान मनीष नेवर (41 वर्ष), शेखर (33 वर्ष) और भावेश नागे (38 वर्ष) के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बचाए गए चारों युवक सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या अंधा मोड़ होने की वजह से। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Comment