Latest News
🌊 ‘उल्टी गंगा’ तो सुनी थी, अब देखिए ‘उल्टी रेत’! राजनांदगांव कलेक्टर का वो फैसला, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया बस्तर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 22 घायल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था तार-तार: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल स्नैचिंग 🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे!
Home » राजनीति » विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर भड़के जय सिंह अग्रवाल, भाजपा पर लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर भड़के जय सिंह अग्रवाल, भाजपा पर लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

Share:

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी। जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने शनिवार को जांजगीर जिला जेल (खोखरा) पहुंचकर विधायक साहू से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और इस पूरी कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया।

“कांग्रेस विधायक होने की सजा दी जा रही है”

जय सिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बालेश्वर साहू को केवल इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि वे कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस मामले में यह गिरफ्तारी हुई है, वह काफी पुराना है। अग्रवाल ने कहा, “यदि यह मामला इतना ही गंभीर था, तो पिछले 10 वर्षों में इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जब प्रदेश में 5 साल कांग्रेस की सरकार थी, तब कोई तथ्य सामने नहीं आया। अब भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने की नीति अपना रही है।”

देशभर में विपक्ष को परेशान करने का माहौल: अग्रवाल

पूर्व मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जनवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल वे जांजगीर के जिला जेल में बंद हैं।

Leave a Comment