Latest News
रायपुर में सजेगा आईपीएल का रोमांच: RCB ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपी टीम की जर्सी, दिया मैच का आमंत्रण छत्तीसगढ़: वन विश्राम गृहों में अब अश्लीलता और अनधिकृत प्रवेश पर लगेगी लगाम, चप्पे-चप्पे पर होगी सीसीटीवी से नजर सिस्टम की बेरुखी या किसान की बेबसी? 24 घंटे में दूसरे किसान ने पिया जहर; कोरबा में धान खरीदी का संकट गहराया सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कुत्ता काटने पर राज्य सरकार देगी मुआवजा, आवारा कुत्तों पर दिखाई सख्त रुख मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री की अपील: ‘चीनी मांझा’ का उपयोग पड़ेगा भारी, होगी कड़ी कार्रवाई कोरबा में क्रिकेट का महाकुंभ: ‘मीना जैन मेमोरियल कप’ के सीजन-1 का भव्य समापन, शेरा 11 बनी ओपन चैंपियन
Home » कोरबा » शोक समाचार: कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का निधन, कल होगी अंतिम विदाई

शोक समाचार: कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का निधन, कल होगी अंतिम विदाई

Share:

कोरबा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री कन्हैया लाल जायसवाल का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर सहित राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

 दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता और पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण लाल जायसवाल के भतीजे थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों, दो पुत्रियों और नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे विसाहू जायसवाल और विशाल जायसवाल के बड़े भाई थे।

कल निकलेगी अंतिम यात्रा परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास स्थान लालूराम कॉलोनी से निकलेगी। अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि उनके निधन पर शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment