Latest News
छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Home » व्यवसाय » धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद: कोरबा के व्यापारियों ने दिया पूर्ण समर्थन

धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद: कोरबा के व्यापारियों ने दिया पूर्ण समर्थन

Share:

 

कोरबा, छत्तीसगढ़ 24 दिसंबर। धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के खिलाफ ‘सर्व समाज’ द्वारा कल, 24 दिसंबर (बुधवार) को आहूत ‘छत्तीसगढ़ बंद’ को कोरबा जिले में व्यापक समर्थन मिला है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा ने इस आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापारिक संगठनों की बैठक में बनी रणनीति

बंद को सफल बनाने के लिए आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन और संतोष अग्रवाल की उपस्थिति में प्रमुख पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि धर्मांतरण जैसी सामाजिक चुनौतियों के खिलाफ व्यापारिक जगत एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगा।

स्वैच्छिक बंद की अपील

अध्यक्ष द्वय योगेश जैन और संतोष अग्रवाल ने जिले के समस्त व्यापारियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह विषय किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक अस्तित्व की रक्षा का है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि बुधवार सुबह से शाम तक अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वतः स्फूर्त बंद रखकर इस मुहिम को सफल बनाएं।

सिंधी समाज ने भी मिलाया हाथ

व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इस बंद को अपना कंधा दिया है। परसराम रामानी ने बताया कि सिंधी समाज ने भी बंद के आह्वान का पूर्ण समर्थन किया है। समाज के सभी व्यवसायी कल अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

“यह आंदोलन समाज की जड़ों को बचाने के लिए है। चेंबर ऑफ कॉमर्स इस मुहिम में सर्व समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।” — योगेश जैन व संतोष अग्रवाल (अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला कोरबा)

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ने कहा कि यह बंद केवल एक विरोध नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की एकता का प्रतीक है।

#KorbaNews #ChhattisgarhBandh #SarvSamaj #KorbaChamberOfCommerce #Dharmantaran #BreakingNews #KorbaUpdate

latest news