Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » यवतमाल के गांव में ‘चमत्कार’ या महाघोटाला? 1500 की आबादी, 3 महीने में 27 हजार जन्म!

यवतमाल के गांव में ‘चमत्कार’ या महाघोटाला? 1500 की आबादी, 3 महीने में 27 हजार जन्म!

Share:

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी तंत्र की नींद उड़ा दी है। अर्णी तहसील के छोटे से गांव शेंदुरुसानी में महज 90 दिनों के भीतर 27,397 बच्चों के जन्म पंजीकरण दर्ज किए गए। हैरानी की बात यह है कि जिस गांव की कुल आबादी ही 1,500 है, वहां हजारों की संख्या में ‘किलकारियां’ कैसे गूंज उठीं?

जब जांच शुरू हुई तो परते उधड़नी शुरू हुईं। यह कोई प्राकृतिक चमत्कार नहीं, बल्कि महाराष्ट्र का अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड बनकर उभर रहा है।

यूपी-बंगाल से जुड़े हैं तार?

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गांव का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि इन फर्जी पंजीकरणों में से 99% लोग उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के हैं। आशंका जताई जा रही है कि सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने या घुसपैठियों को वैध दस्तावेज मुहैया कराने के लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) की लॉगिन आईडी को हैक या कंप्रोमाइज किया गया है। फिलहाल जिला परिषद की जांच समिति इस ‘बर्थ सर्टिफिकेट घोटाले’ के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

latest news