Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » कोरबा » श्री श्याम मंदिर बना अखाड़ा: चुनावी रंजिश में अध्यक्ष और समर्थक के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR

श्री श्याम मंदिर बना अखाड़ा: चुनावी रंजिश में अध्यक्ष और समर्थक के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR

Share:

कोरबा। आस्था का केंद्र श्री श्याम मंदिर इन दिनों भक्ति के बजाय चुनावी विवादों और आपसी कलह के कारण चर्चा में है। श्री श्याम मित्र मंडल का हालिया चुनाव संपन्न होने के बाद भी हार-जीत की कड़वाहट कम नहीं हुई है। इसी चुनावी द्वेष के चलते मंदिर कार्यालय में मंडल के अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी के समर्थक के बीच मारपीट हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला पक्ष: अध्यक्ष ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

चार्टर्ड एकाउंटेंट और श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के अनुसार, 16 दिसंबर की दोपहर जब वे कार्यालय में थे, तब अनमोल मोटर्स के संचालक संतोष अग्रवाल वहां पहुंचे। आरोप है कि चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशी जगदीश सोनी की हार से क्षुब्ध होकर संतोष अग्रवाल ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए टोकरी फेंक कर हमला किया। गोपाल अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने संतोष अग्रवाल के विरुद्ध धारा 296 और 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरा पक्ष: ‘मंदिर आने से रोकने और मारपीट का लगाया आरोप’

पलटवार करते हुए संतोष अग्रवाल ने भी 17 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि वे 16 दिसंबर को मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां गोपाल अग्रवाल और अरविंद सिंघानिया ने उन्हें बातचीत के बहाने ऑफिस बुलाया और पुराने विवाद को लेकर मारपीट की। संतोष का आरोप है कि उन्हें ‘मंदिर न आने’ की धमकी दी गई और समिति का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने इस शिकायत पर गोपाल अग्रवाल व अरविंद सिंघानिया के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

भक्तों में रोष, गरमाया माहौल

धार्मिक संस्था के भीतर हुई इस गुटीय झड़प से श्री श्याम मंदिर का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर नाराजगी है कि चुनावी राजनीति के कारण मंदिर की गरिमा प्रभावित हो रही है। पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Comment