Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान तीन की मौत वेदांता पावर प्लांट हादसा: “यह दुर्घटना नहीं, सोची-समझी हत्या है!”—दीपक बैज और महंत का सरकार पर तीखा प्रहार .. दोषियों पर लगाई गई जमातनीं धारा सक्ती वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: 2 सेकेंड का ‘बॉयलर विस्फोट’ और सिस्टम की वो चूक जिसने ली 21 जानें..कैसे फटा बॉयलर… कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल
Home » कोरबा » KORBA: आश्रम में शराबखोरी पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’, अधीक्षक समेत 3 पर गिरी गाज, निलंबित और सेवा समाप्त

KORBA: आश्रम में शराबखोरी पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’, अधीक्षक समेत 3 पर गिरी गाज, निलंबित और सेवा समाप्त

Share:

कोरबा : जिले में अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में शराब का सेवन करना अधीक्षक और दो अन्य कर्मचारियों को भारी पड़ गया।

शिकायत मिलने के बाद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने नोडल अधीक्षक को जांच के आदेश दिए। 28 नवंबर की रात आकस्मिक निरीक्षण में अधीक्षक संजय कुमार पैकरा, दैनिक वेतन भोगी गनपत लाल बिंझवार, और कलेक्टर दर पर नियुक्त कर्मचारी आलम सिंह पैकरा संस्था परिसर में शराब के नशे में धुत पाए गए। उनकी आदतन शराबी होने की पुष्टि हुई।

कार्रवाई का विवरण:

  • संजय कुमार पैकरा (अधीक्षक): तत्काल प्रभाव से निलंबित, मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा संलग्न।

  • आलम सिंह पैकरा (कलेक्टर दर कर्मचारी): तत्काल प्रभाव से निलंबित, मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा संलग्न।

  • गनपत लाल बिंझवार (दैनिक वेतन भोगी): सेवाएँ तत्काल समाप्त कर दी गईं।

इस सख्त कार्रवाई से विभाग के लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, और यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

Leave a Comment