Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा: होटल में महिला की रहस्यमयी मौत का 24 घंटे में खुलासा, शादी के दबाव में युवक ने की हत्या

कोरबा: होटल में महिला की रहस्यमयी मौत का 24 घंटे में खुलासा, शादी के दबाव में युवक ने की हत्या

Share:

 

कोरबा। शहर को दहला देने वाली चंदेला होटल हत्याकांड की गुत्थी को कोतवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

क्या थी घटना?
घटना 5 दिसंबर की सुबह तब सामने आई जब कोरबा के चंदेला होटल के कमरा नंबर 207 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। होटल स्टाफ ने खिड़की से झाँका तो अंदर बिस्तर पर एक महिला का शव दिखाई दिया। मृतक महिला 4 दिसंबर को एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस ने इसी लीड पर अपनी जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर गहन परीक्षण किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतका के चाचा शिवा दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने राकेश कुमार मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पता चला कि मृतका और आरोपी दोनों मरकाडीह के ही रहने वाले थे।

शादी के दबाव में किया कत्ल
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने खुलासा किया कि महिला लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे, उप निरीक्षक शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता सहित साइबर सेल के आरक्षक आलोक टोप्पो और श्याम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Comment

latest news