Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » रोते बिलखते 8 बच्चे… अब कौन संभालेगा? नशेड़ी पति की हत्या के बाद पत्नी गिरफ्तार…पति के हमले से बचने किया था वार

रोते बिलखते 8 बच्चे… अब कौन संभालेगा? नशेड़ी पति की हत्या के बाद पत्नी गिरफ्तार…पति के हमले से बचने किया था वार

Share:

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुमान गांव में शराब के नशे में होने वाले घरेलू विवाद का एक दुखद और खूनी अंत हो गया। गुरुवार देर रात एक पत्नी ने झगड़े के दौरान अपने 40 वर्षीय पति मनहरण यादव की हत्या कर दी।

क्या हुआ था?

जानकारी के मुताबिक, मृतक मनहरण शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी कविता यादव (37 वर्ष) से झगड़ा करता था। गुरुवार रात भी वह नशे में घर आया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। पति के हमले से खुद को बचाने के प्रयास में पत्नी कविता ने पास रखा पत्थर का जाता (मूसल) उठाकर मनहरण के सिर पर ज़ोर से वार कर दिया। इस हमले से मनहरण की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

मृतक का शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने तत्काल आरोपी पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परिवार पर विपदा

यह मामला इसलिए और भी मार्मिक हो जाता है क्योंकि मनहरण और कविता के आठ छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चों का भविष्य अब अधर में है। मृतक मनहरण खेती-किसानी का काम करता था।

 

Leave a Comment

latest news