Latest News
रेलवे की बड़ी कामयाबी: चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी मुक्ति राशन वितरण में गेम चेंजर बनेगा SARTHAK-PDS फेज-2, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार। दीदी की ‘नाव’ से भगवा ‘जहाज’ की ओर दौड़! चुनावी हार के बाद TMC सांसदों को अचानक याद आया ‘कमल का फूल’ न्याय के बदले मिला आरोप! 23 किलो चांदी लेकर चले व्यापारी की व्यथा सुन कोरबा में फूटा गुस्सा मिशन बिलासपुर: भूपेश बघेल ने आरएसएस, भाजपा और कथावाचकों को एक साथ लपेटा, छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई केरल में सियासी भूचाल: ED की रेड के बाद तनाव, विजयन का राहुल गांधी और BJP पर तीखा हमला
Home » खेल » KORBA:कबड्डी विश्व विजेता संजू देवी को सरकारी नौकरी, जिला खनिज न्यास से सम्मान राशि तथा 3 करोड़ रु की पुरस्कार राशि देने की मांग..पाली में हुआ सम्मान

KORBA:कबड्डी विश्व विजेता संजू देवी को सरकारी नौकरी, जिला खनिज न्यास से सम्मान राशि तथा 3 करोड़ रु की पुरस्कार राशि देने की मांग..पाली में हुआ सम्मान

Share:

 

पाली तानाखार विधायक ने 51,000 रु और नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सरपंचों ने 11,000 रु की प्रोत्साहन राशि संजू देवी को प्रदान की
कोरबा छत्तीसगढ़ 2 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के पाली में विश्व कबड्डी चैंपियन संजू देवी के आगमन पर सोमवार को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया।

शिव मंदिर चौक पाली पर सजाए गए भव्य मंच पर, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और केक काटकर चैंपियन का जोरदार अभिवादन किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच हुआ यह स्वागत एक अविस्मरणीय दृश्य बन गया।

विधायक ने की ₹3 करोड़ की मांग और दिया ₹51,000 का चेक

स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर मरकाम ने संजू देवी को न केवल पाली, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की पहचान बताया। उन्होंने संजू देवी को ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

विधायक मरकाम ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन में संजू देवी को सरकारी नौकरी, जिला खनिज न्यास से सम्मान राशि, तथा ₹3 करोड़ की पुरस्कार राशि देने की मांग की गई।

विधायक मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि संजू देवी ने गरीबी और संघर्ष को पार करते हुए विश्व कबड्डी वर्ल्ड फाइनल मुकाबले में 16 अंक हासिल कर भारत का तिरंगा ऊँचा किया है। उन्होंने जोर दिया कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं होने का प्रमाण है।

नगर पंचायत अध्यक्ष और सरपंचों ने भी किया सम्मान

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने संजू देवी को बधाई दी और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संजू देवी ने अपने क्षेत्र, प्रदेश और पूरे भारतवर्ष का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

जायसवाल ने मंच से संजू देवी को ₹11,000 की सम्मान राशि भेंट की

विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी सामूहिक रूप से ₹11,000 की राशि देकर उनके साहस को सराहा।

समारोह में संजू देवी की कोच अनुज प्रताप और शहीद पंकज अवार्ड से सम्मानित कोच रवींद्र यादव का भी भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन खेलों, खिलाड़ियों, और विशेषकर बेटियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरक संदेश दिया।

 

Leave a Comment