Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री.. वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री.. वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए 

Share:

 

रूमगरा हवाई पट्टी में जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक ने किया अभिवादन

कोरबा : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी थे। वे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के यहाँ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुँचे।  रूमगरा हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात जिलाधीश अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी , कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात सभी अतिथि कार्यक्रम स्थल की और रवाना हो गए।

latest news