Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा,इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने दिया इस्तीफा,इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

Share:

 

CG News:छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल रामेन डेका को अपना इस्तीफा सौंपा है। प्रफुल्ल भारत ने अपने इस्तीफे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया है

इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उनके इस्तीफे पर अभी तक राजभवन से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से भी कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई है ।

Leave a Comment

latest news