Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » कोरबा » कोरबा:शाम को तीन रेल्वे क्रासिंग के बीच में रुक गई माल गाड़ी,यातायात बुरी कदर से हो गया प्रभावित.. ओस के चलते स्लिप हो रहे थे चक्के

कोरबा:शाम को तीन रेल्वे क्रासिंग के बीच में रुक गई  माल गाड़ी,यातायात बुरी कदर से हो गया प्रभावित.. ओस के चलते स्लिप हो रहे थे चक्के

Share:

 

कोरबा: एक माल गाड़ी सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर और शारदा बिहार क्रासिंग में आज देर शाम करीब एक घंटे रुक गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बता दे कि कोरबा शहर के निवासियों को उस वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।जब मालगाड़ी तीन रेल्वे क्रासिंग पर खड़ी हो गई । श्यामा प्रसाद मुखर्जी (SPM) परिसर में कोयला लेकर पहुंची एक मालगाड़ी ने मुख्य मार्ग पर यातायात को करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक रोक दिया। शाम साढ़े छः बजे से शुरू हुआ यह ‘ट्रैफिक जाम’ आठ बजे तक चला। इस वजह शहर के कई प्रमुख चौकों और मार्गों पर अव्यवस्था का कारण बना रहा।

इसी मार्ग पर सुबह भी माल गाड़ी घंटों खड़ी रही जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, ट्रेनिंगार्थी और रोजमर्रा के कर्मचारी सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए।

 

प्रभावित क्षेत्र : CSEB चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, शारदा विहार चौक और मुख्य मार्ग।

शाम को माल गाड़ी के रुकने का कारण रेलवे सूत्रों द्वारा यह बताया जा रहा हैं कि ओस अधिक गिरने के कारण माल गाड़ी के चक्के स्लिप कर रहे हैं। जो इंजन था वह भी पूरी शक्ति से काम नहीं कर रहा था। माल गाड़ी अपने गंतव्य पर उस वक्त रवाना हो सकी जब एक अतिरिक्त इंजन को लगाया गया।
सुबह माह गाड़ी खड़े होने का कारण पावर कट बताया गया । इस वजह से यात्री गाड़ी भी प्रभावित हुई और विलम्ब से आई और गई।
बता दे की उक्त तीनों रेलवे क्रासिंग पर आवाजाही काफी रहती हैं एक तरह से इस मार्ग के बंद होने जाने से बुरी कदर से शहर का यातायात प्रभावित हो जाता है। इस दिशा में रेल प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना होगा।

हर दूसरे दिन समस्या

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, फाटक बंद होने से दुकानों के सामने वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह समस्या लगभग हर दूसरे दिन सामने आती है।

Leave a Comment