Latest News
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सी-वोटर सर्वे में फूटा जनता का गुस्सा, 63% ने माना ‘बेहद गंभीर मामला’, सरकार और ट्रस्ट पर उठे सवाल पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा
Home » छत्तीसगढ़ » CG News:चार हाथी कुएं में गिरे, रेस्क्यू अभियान जारी

CG News:चार हाथी कुएं में गिरे, रेस्क्यू अभियान जारी 

Share:

 

CG News: बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले के बार नवापारा वन क्षेत्र के ग्राम हरदी में चार हाथी एक साथ कुएं में गिर गए हैं, जिनमें एक हाथी का शावक भी शामिल है। सुबह-सुबह घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पर्याप्त संसाधन न होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कुएं की गहराई और क्षेत्र के दुर्गम भूभाग के कारण जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने आस-पास के ग्रामीणों को मौके से दूर रहने की अपील की है ताकि हाथियों को डर न लगे और रेस्क्यू कार्य में बाधा न पहुंचे। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये हाथी संभवतः रात के समय खेतों में भोजन की तलाश में भटकते हुए गांव के समीप आ गए थे और कुएं में गिर पड़े। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अब मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं, बचाव कार्य के लिए भारी मशीनरी और क्रेन मंगवाने की तैयारी चल रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीर मानते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

latest news