Latest News
देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर.. अशोक खरात मामला: दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, ‘तांत्रिक बाबा’ की बढ़ेंगी मुश्किलें
Home » कोरबा » कोरबा में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई: नगर निगम ने 2 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

कोरबा में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई: नगर निगम ने 2 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

Share:

 

KORBA(18 अक्टूबर 2025):कोरबा के रिसदी चौक के पास नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड नंबर 32 स्थित करीब आधा एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तहसीलदार डी.एस. मंडावी की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया ।

Advt

अवैध कब्जे की जानकारी

राधे यादव नाम के व्यक्ति ने निगम की जमीन पर पहले दुकान और फिर उसके पीछे पक्का मकान बना लिया था। निगम प्रशासन ने पहले भी नोटिस और चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जाधारी ने अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। इसके बाद नगर निगम ने बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया।

कार्रवाई के दौरान विरोध

कार्रवाई के वक्त कब्जाधारी द्वारा विरोध करने की कोशिश की गई, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम का नेतृत्व प्रभारी इम्तियाज खान ने किया। तहसीलदार डी.एस. मंडावी ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

latest news