CG News:छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को ACB ने सक्ती और कोरिया जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सक्ती जिले में BMO गिरफ्तार
सक्ती जिले के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को ACB बिलासपुर की टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता उमेश कुमार चंद्रा ने ACB में शिकायत की थी कि बीएमओ उनके यात्रा भत्ता (TA) बिल की स्वीकृति के एवज में ₹32,500 रिश्वत मांग रहे हैं।
कोरिया जिले में एएसआई और सहयोगी गिरफ्तार
कोरिया जिले के थाना पटना के एएसआई पी. टोप्पो और उसके निजी सहयोगी राजू कुमार देवांगन को ACB अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मो. शाह खान ने शिकायत की थी कि उनकी बेटी के सड़क हादसे के मामले में उचित कार्रवाई और खर्च की भरपाई के लिए एएसआई टोप्पो ₹15,000 रिश्वत मांग रहे थे।
एसीबी की सक्रियता से बढ़ी सख्ती
राज्य में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर ACB की नजर टिकी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हर मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।








