Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » रायपुर सेंट्रल जेल का रील वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप सस्पेंड

रायपुर सेंट्रल जेल का रील वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप सस्पेंड

Share:

 

रायपुर: जिले के जेल विभाग से बड़ी खबर सामने है। जेल महानिदेशक कार्यालय ने रायपुर सेन्ट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन काल में संदीप कुमार की तैनाती मुख्यालय रायपुर में तय की गई है। सहायक जेल सुपरिटेंडेंट पर हुई इस कार्रवाई के बाद रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ संदीप कुमार कश्यप के सहायक जेल अधीक्षक के तौर पर पदस्थ रहने के दौरान जेल के भीतर से कैदियों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। वीडियों में कैदी कसरत करते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे थे।

सख्त सुरक्षा के बावजूद बंदियों की इस तरह से तस्वीरें बाहर आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत जैसे ही विभाग के उच्च पदस्थ अफसरों के पास पहुंची उन्होंने मामले की जाँच की और फिर इस मामले में प्रथम दृष्टया असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार कश्यप की लापरवाही सामने आई। वही आज उन्हें रायपुर जेल से पृथक कर मुख्यालय भेज दिया गया है।

Leave a Comment

latest news