Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल जी नहीं रहे, 16 अक्टूबर (गुरुवार) दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल जी नहीं रहे, 16 अक्टूबर (गुरुवार) दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

Share:

कोरबा।छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री बनवारी लाल अग्रवाल (78) का लंबी बीमारी के बाद आज, 15 अक्टूबर की रात को निधन हो गया। उन्हें अंचल में उनके स्नेही नाम ‘बनवारी भैया’ के तौर पर जाना जाता था।  उनकी अंतिम यात्रा आज, 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान (दुरपा रोड) से शुरू होकर मोतीसागर पारा, कोरबा स्थित मुक्तिधाम जाएगी

<>राजनीतिक जीवन: श्री बनवारी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और एक सिद्धांतवादी भाजपा नेता थे। छत्तीसगढ़ राज्य गठित होने के बाद वह राज्य के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष बने थे। इसके अलावा, उन्होंने विशेष क्षेत्र विकासप्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

<>स्वास्थ्य और उपचार: वे पिछले एक लंबे अरसे से अस्वस्थ थे। उनका उपचार बालको हॉस्पिटल और कुछ दिन एक निजी अस्पताल में किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने आज रात अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

<>अंतिम यात्रा: उनकी अंतिम यात्रा आज, 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान (दुरपा रोड) से शुरू होकर मोतीसागर पारा, कोरबा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।

शोकाकुल परिवार में पत्नी पुष्पा अग्रवाल,महावीर प्रसाद अग्रवाल (भाई), दिव्यानंद अग्रवाल (भतीजा), परमानंद अग्रवाल (भतीजा), हितानंद अग्रवाल (भतीजा) एवं भरा पूरा गर्ग परिवार शामिल है।

Leave a Comment

latest news