Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़!
Home » छत्तीसगढ़ » रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक से भेट कर कोरबा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग छत्तीसगढ़ चेंबर ने की

रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक से भेट कर कोरबा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग छत्तीसगढ़ चेंबर ने की

Share:

कोरबा:आज छतीसगढ़ चेम्बरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का प्रतिनिधि मंडल  तरुण प्रकाश  (जी एम )रेलवे से मिलकर कोरबा स्टेशन से सम्बंधित समस्या से अवगत कराया गया इस दौरान  छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ,महामंत्री गजानंद अग्रवाल , कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता ,उपाध्यक्ष प्रेमचंद रामचंदानी  सह कोषाध्यक्ष सुरेश चवलानी प्रमुख कार्यकर्ता कन्हैया कलवानी उपस्थित थे .

Advt

छतीसगढ़ चेम्बरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा इकाई ने  रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए निम्नलिखित अनुरोध हैं:

1. *प्लेटफार्म नंबर 1 में लिफ्ट की सुविधा*: प्लेटफार्म नंबर 1 में लगी लिफ्ट को चालू करने का अनुरोध है, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 से आने-जाने में आसानी हो।

2. *आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाना*: आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाने का अनुरोध है, जिससे यात्रियों को आरक्षण करवाने में कम समय लगे।

3. *आरक्षण कक्ष में सुविधाएं*: आरक्षण कक्ष में पंखे, बैठने की व्यवस्था और आरक्षण फॉर्म भरने के लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध है।

4. *प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी*: प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 पर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाने का अनुरोध है।

5. *गाड़ी नंबर 18238 को कोरबा तक चलाना*: गाड़ी नंबर 18238 को कोरबा तक चलाने का अनुरोध है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो।

6. *साप्ताहिक गाड़ियों का विस्तार*: साप्ताहिक गाड़ियों का विस्तार कोरबा तक करने का अनुरोध है, जिससे यात्रियों को अन्य शहरों तक पहुंचने में आसानी हो।

latest news