Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » कोरबा » कोरबा की लखनी साहू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से मिला राष्ट्रीय सम्मान

कोरबा की लखनी साहू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  के कर कमलों से मिला राष्ट्रीय सम्मान

Share:

 

एमवाई भारत एनएसएस पुरस्कार” से हुई सम्मानित’

कोरबा 07 अक्टूबर 2025/शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा एवं सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा “एमवाई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
विशेष उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले के इतिहास में यह पहला दूसरा अवसर है, जब जिले की किसी स्वयंसेविका को राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है,इससे पहले अर्नुरंधित कुलकर्णी भी  राष्ट्रपति के कर कमलों से सम्मानित हो चुकी हैं, श्रीमती कुलकर्णी जिन्होंने मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था

इस उपलब्धि ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। सुश्री लखनी साहू की यह सफलता उनके परिश्रम, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है और साबित किया है कि समर्पण और संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य श्री ए. डी. एन. बाजपेई, कुल सचिव श्री डॉ. तारणीश गौतम तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री डॉ. मनोज सिन्हा ने सुश्री साहू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

latest news