Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल की 2026 की कार्यकारिणी हेतु चुनाव तिथि घोषित

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की 2026 की कार्यकारिणी हेतु चुनाव तिथि घोषित

Share:

 

 

कोरबा, 7 अक्टूबर: जेसीआई कोरबा सेंट्रल की प्री-इलेक्शन जनरल बॉडी मीटिंग आज कावेरी रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी वर्ष 2026 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई एवं नामांकन फॉर्म का विमोचन किया गया।

संस्था के सचिव सी.ए. अंकित अग्रवाल ने बताया कि परंपरानुसार संस्था के आई.पी.पी. जेसी उत्कर्ष अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में जेसी सन्नी मित्तल, अंकित टमकोरिया व आनंद अग्रवाल नियुक्त हुए। चुनाव तिथि 11 नवम्बर निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर व उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, निदेशक सहित अन्य पदों हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 7 नवम्बर तय की गई।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी ईं राज अग्रवाल  ने कहा कि जेसी आई कोरबा सेंट्रल सदैव अपने मूल्यों के साथ युवाओं को नेतृत्व का मंच प्रदान करते आई है तथा नेतृत्व में बढ़-चढ़ के आगे आने हेतु सभी को प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आनंद रायकवार, सजन अग्रवाल, आशीष टमकोरिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, लीजेंड अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, जेसीरेट अध्यक्षा सीए आयुषी अग्रवाल सहित अन्य जेसी सदस्य उपस्थित रहे।

latest news