Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » देश » 72 वर्षीय कांग्रेस नेता को बीच बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहनाई साड़ी ..देखें तस्वीर

72 वर्षीय कांग्रेस नेता को बीच बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहनाई साड़ी ..देखें तस्वीर

Share:

 

Controversy erupts over social media posts in Maharashtra : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 72 वर्षीय कांग्रेस नेता मामा पगारे को सरेआम बाज़ार में घेरकर जबरन साड़ी पहना दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विवाद की वजह
मामा पगारे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विवादित तस्वीर को री-पोस्ट किया था, जिसमें पीएम साड़ी पहने दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने मामा पगारे के साथ बदसलूकी की।

 

मामा पगारे का आरोप
मामा पगारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वह अस्पताल से लौट रहे थे, तभी 10-12 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे पूछा कि तुम्हारी औकात कैसे हुई पीएम मोदी के बारे में बोलने की? इसके बाद उन्हें जबरन साड़ी पहना दी गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

क़ानूनी कार्रवाई
मामा पगारे ने ऐलान किया है कि वे इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके साथ नहीं हुआ है, बल्कि यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने इस हरकत को राजनीतिक बदले की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन बताया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है ।

latest news