Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » रायपुर » बिलासपुर » दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Share:

बिलासपुर छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में एक नवविवाहिता महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के पति शाहिद कुरैशी को दहेज मृत्यु के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी
– दिनांक 08.09.2025 को बोदरी में नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।
– कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया।
– मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतिका को उसके पति शाहिद कुरैशी, सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई
– आरोपी शाहिद कुरैशी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
– शाहिद कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
– सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी की पतासाजी की जा रही है।

दहेज मृत्यु के कानूनी प्रावधान
– दहेज मृत्यु के मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
– दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के तहत दहेज लेने, देने और मांगने पर 5 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना लगाया जा सकता है ।

Leave a Comment

latest news