Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » छत्तीसगढ़ » ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में धर्मांतरण के मुद्दे पर हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में धर्मांतरण के मुद्दे पर हंगामा

Share:

 

Korba Chhattisgarh Breaking news:कोरबा के वार्ड क्रमांक 19, पथरीपारा में मंगलवार की रात धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा हैं कि एक घर में पूजा-पाठ और धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियां की जा रही थीं, जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसका कड़ा विरोध किया।

घटना की जानकारी
– बताया जा रहा हैं कि पथरीपारा के टावर के पास एक घर में कुछ लोगों द्वारा पूजा-पाठ और धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियां की जा रही थीं।
– वहां पादरी की भी उपस्थिति होना कहा जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष रूटीन प्रार्थना करना कह रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
– घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
– पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।
– फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।

स्थिति का आकलन
– घटना के बाद देर रात क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है।
– पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

latest news