Latest News
‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां
Home » कोरबा » इलाज न मिलने के कारण हुई त्रासदी : करैत सांप ने घर के तीन सदस्यों को डसा, पिता पुत्र की मौत

इलाज न मिलने के कारण हुई त्रासदी : करैत सांप ने घर के तीन सदस्यों को डसा, पिता पुत्र की मौत

Share:

 

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में करैत सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस लिया, जिससे पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम न होने और समय पर इलाज न मिलने के कारण यह त्रासदी हुई।

जानकारी के अनुसार, चूड़ामणि भारद्वाज (52) बालको प्लांट में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी रजनी (41) और 10 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे चूड़ामणि को सांप ने डस लिया। इसे केवल कीड़ा समझकर उन्होंने सो जाना जारी रखा। बाद में जब बेटे को सांप ने डस लिया, तो वह रोते हुए जाग गया।

इसके बाद पति-पत्नी भी उठे और उसी दौरान कम्बल में छिपा सांप मां रजनी को भी डस गया। परिजनों ने तुरंत मदद के लिए बाहर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को गोपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

चूड़ामणि के भाई द्वारिका भारद्वाज का आरोप है कि आधे घंटे तक आवाज लगाने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाहर आई और इंजेक्शन न होने का हवाला देकर इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों को ऑटो से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

latest news