Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़:महापौर/अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि का आबंटन,जारी किए 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए

छत्तीसगढ़:महापौर/अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि का आबंटन,जारी किए 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए

Share:

Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये जारी किए हैं। विभाग ने निकायों को पार्षद निधि और महापौर/अध्यक्ष निधि के लिए 50-50 प्रतिशत राशि आबंटित की है।

पार्षद निधि और महापौर/अध्यक्ष निधि का आबंटन

नगरीय प्रशासन विभाग ने पार्षद निधि के रूप में राज्य के 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपये, 54 नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपये और 120 नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा महापौर निधि के रूप में 14 नगर निगमों को 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये, 54 नगर पालिकाओं को 10 करोड़ 50 लाख रुपये और 120 नगर पंचायतों को 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं।

विभाग की पहल

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की इस पहल से प्रदेशभर के नगरीय निकायों को अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि निकायों को जारी की है, जिससे निकाय अपने कार्यों को सुचारु रूप से संचालित कर सकें।

latest news