Latest News
‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां
Home » Uncategorized » हथिनी चोरी का अजीब मामला सामने आया..

हथिनी चोरी का अजीब मामला सामने आया..

Share:

 

झारखंड के पलामू जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की हथिनी चोरी हो गई है। यह हथिनी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला की है, पलामू सदर थाना प्रभारी लालजी ने मिडिया को बताया कि नरेंद्र कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज की है कि उनकी मादा हाथी, जो रांची से मिर्जापुर ले जाई जा रही थी, पलामू के जोरकट क्षेत्र से गायब हो गई. हाथी के साथ उसका महावत भी लापता है. शिकायतकर्ता ने हाथी का लाइसेंस नंबर भी पुलिस को सौंपा है.

हथिनी कैसे गायब हुई?

– नरेंद्र कुमार शुक्ला ने अपनी हथिनी को पलामू में एक महावत के हवाले किया था।
– महावत और हथिनी दोनों गायब हो गए।
– शिकायतकर्ता ने हाथी का लाइसेंस नंबर भी पुलिस को सौंपा है।

जांच शुरू

– पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
– वन विभाग भी इस मामले में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।
– अधिकारियों ने बताया कि हाथी और महावत के लापता होने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

चारा की कमी की वजह से रांची ले जाई जा रही थी हथिनी

– पलामू में चारे की कमी के कारण हाथी के मालिक ने उसे रांची ले जाने का फैसला किया था।
– वन रेंज अधिकारी को सदर पुलिस स्टेशन भेजा गया है ताकि अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।

latest news