Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » देश » नेपाल में हिंसा के चलते भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में भड़का सकते हैं हिंसा

नेपाल में हिंसा के चलते भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में भड़का सकते हैं हिंसा

Share:

 

High alert on India-Nepal border due to violence in Nepal : नेपाल में हालिया हिंसक घटनाओं के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार की एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि नेपाल के हालात का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा भड़का सकते हैं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

– उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है।
– उत्तर प्रदेश के सात बॉर्डर जिलों में 73 चेकपॉइंट्स पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
– सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी की जा रही है।
– संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था

– उत्तराखंड : चंपावत और पिथौरागढ़ में सुरक्षा बल तैनात हैं।
– उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
– बिहार : मधुबानी में एसएसबी बॉर्डर पोस्ट्स पर तैनात है और पुलिस द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
– पश्चिम बंगाल : दार्जिलिंग जिले के पानीटांकी बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र और राज्य की संयुक्त कार्रवाई

केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सीमा को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ।