Latest News
निजी स्कूलों की मनमानी पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: 8% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो होगी कार्रवाई, मुख्य सचिव ने जारी किए कड़े निर्देश : 🚩 ‘AAP’ का महा-विखंडन: राघव का ‘चक्रव्यूह’, बीजेपी में विलय और ‘गद्दारी’ के आरोप! औद्योगिक केंद्रों को मिलेगी नई रफ़्तार: NH-43 से सीधे जुड़ेंगे रायपुर-कोरबा और धनबाद छत्तीसगढ़: बिजली कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 1 मई से सांसदों और विधायकों के घर दस्तक देगी यूनियन बड़ा राजनीतिक उलटफेर: राघव चड्ढा ने छोड़ी ‘आप’, थामेंगे भाजपा का दामन एक ओर साय सरकार का ‘नारी वंदन’, दूसरी ओर कोरबा नगर निगम का ‘अपमान’: महिला दुकानदार को भीड़ ने घेरा , क्या यही है स्वच्छता जागरूकता अभियान
Home » छत्तीसगढ़ » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया

Share:

 

KORBA Chhattisgarh: आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

*विभागीय योजनाओं का लाभ*

– *पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग*: पीएम जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
*रेशम विभाग*: कोरबा निवासी शत्रुघन केंवट को कोसा उत्पादन हेतु 3 लाख 27 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
– *महिला एवं बाल विकास विभाग*: तुमान करतला की सविता पटवा को 1 लाख 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया।
– *आदिवासी विकास विभाग*: बिरहोर वर्ग के मोटू, घसनीन और सुरगुजहीन बाई को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए।

*श्रम विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाएं*

– *श्रम विभाग*: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
– *नगरीय प्रशासन विभाग*: पीएम आवास (शहरी) योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई और शहरी आवास 2.0 निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र, नक्शा एवं भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए।

*बालको और अन्य विभागों की गतिविधियां*

– *बालको*: सीएसआर मद से किए जा रहे कार्यों, महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों, महिला सशक्तिकरण, पोषण विकास, युवाओं का कौशल उन्नयन और छत्तीसगढ़ी आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट कार्य की जानकारी दी गई।
– *एनटीपीसी और एसईसीएल*: सीएसआर मद से किए गए कार्यों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई।

Leave a Comment