Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा की जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट ,GST व्यवस्था पर चर्चा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा की जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट ,GST व्यवस्था पर चर्चा

Share:

KORBA Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर  डिप्टी कमिश्नर श्रुति सोनी, असिस्टेंट कमिश्नर,प्रियल गुप्ता, राज्य कर अधिकारी उपस्थित थे।

*वार्ता के मुख्य बिंदु:*

>- चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी व्यवस्था में आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

>- व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों, तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक अड़चनों का विस्तार से उल्लेख किया गया।

>- अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे व्यापारी हित में ही कार्य करेंगे।

>- विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि व्यापारिक वातावरण सकारात्मक बना रहे और सभी मुद्दों का समय पर समाधान हो।

GST आधिकारियों का मिला आश्वासन
अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि व्यापारी हित में कार्य किए जाएंगे तथा व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है। आधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि व्यापारिक वातावरण सकारात्मक बना रहे, और सभी मुद्दों पर समाधान हो ऐसा सामूहिक प्रयास रहेगा।

*चेम्बर प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे:*

>- संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा

>- परस राम रामानी, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष

>- जगदीश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष

>- प्रेम रामचंदानी, नितिन गुप्ता, मनवानी और अन्य सदस्य

>- मोहम्मद यूनुस मेमन, वरिष्ठ कर सलाहकार