Crocodile Attack: लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में चौका नदी के सुतिया नाले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसमें बेटा तो किसी तरह बच गया, लेकिन पिता रामसागर निषाद (50) को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया।
घटना के विवरण:
– रामसागर निषाद अपने बेटे विष्णु निषाद के साथ गांव किनारे सुतिया नाले में मछली पकड़ने गए थे।
– दोनों नाले में जाल डाल रहे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया।
– विष्णु किसी तरह बच गया, लेकिन रामसागर को मगरमच्छ गहरे पानी में ले गया।
– युवक की चीख-पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
– गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक रामसागर का कुछ पता नहीं चला। टी।
टी आई का बयान
– शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में एक ग्रामीण लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।
– रेंजर शारदानगर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी और ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे जाने से सावधान रहने की सलाह दी गई है।








