Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » राजनीति » सर्किट हाउस विवाद: मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- केदार कश्यप को बदनाम करने की कोशिश

सर्किट हाउस विवाद: मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- केदार कश्यप को बदनाम करने की कोशिश

Share:

 

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप पर जगलपुर सर्किट हाउस में मारपीट के आरोपों के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केदार कश्यप को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और यह पार्टी की गलत मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस पर आरोप
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि केदार कश्यप एक सुलझे हुए और गंभीर व्यक्ति हैं और उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर बात से तकलीफ महसूस करती है और विकास में बाधा डालने की कोशिश करती है।

हाईकोर्ट में याचिका पर बयान

मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हाईकोर्ट में साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों की संख्या पर याचिका दायर की है, जो कि बेवजह है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान और नियमों के अनुसार ही काम कर रही है और कांग्रेस की इस तरह की याचिकाएं केवल परेशानी पैदा करने के लिए होती हैं।

कांग्रेस के स्वभाव पर सवाल

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही विकास में बाधा डालना है और यह पार्टी हमेशा सरकार के कामकाज में परेशानी पैदा करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए काम कर रही है और कांग्रेस की इस तरह की राजनीति से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

मंत्री की छवि

केदार कश्यप को बस्तर में एक सौम्य और शालीन नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उन पर लगे आरोपों को लेकर कई लोग संशय जता रहे हैं। स्थानीय जनता और कर्मचारियों के बीच उनकी व्यवहारिकता को लेकर अच्छी राय रही है।
घटना की पूरी सच्चाई और दोष किसका है- मंत्री, उनके समर्थक या संविदा कर्मचारी, यह जांच का विषय है। लेकिन स्पष्ट है कि अब यह एक प्रशासनिक विवाद नहीं रहा, बल्कि सियासी घमासान का रूप ले चुका है।

Leave a Comment

latest news