Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » राजनीति » CG News: पूर्व मंत्री चौबे के कांग्रेस नेतृत्व वाले बयान पर बवाल जारी, अनुशासन कमेटी में होगा फैसला

CG News: पूर्व मंत्री चौबे के कांग्रेस नेतृत्व वाले बयान पर बवाल जारी, अनुशासन कमेटी में होगा फैसला

Share:

 

Ruckus continues over former minister Chaubey’s statement on Congress leadership, decision will be taken in disciplinary committee

CG Congress News: पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के बयान पर कांग्रेस में घमासान जारी है। इस कड़ी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चौबे के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया, और मामला अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के उस बयान की चर्चा रही, जिसमें उन्होंने कह दिया कि सभी नेताओं को अपने चमचों को संभाल कर रखना चाहिए।

राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, इस पर दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और जगदलपुर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के बीच नोंकझोंक हुई। मौर्य, चौबे के बयान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, तो ठाकुर इसके खिलाफ थे।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी यही मुद्दा उठा..

प्रदेश महामंत्री सकलैन कामदार ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता बताकर कार्रवाई की मांग कर दी। बाकी पदाधिकारियों ने भी इसका समर्थन कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी इसी तरह की टिप्पणी की थी, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से सार्वजनिक रूप पार्टी विरोधी बयान दिए जा रहे हैं, और कोई कार्रवाई नहीं होने से छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। इसके बाद चौबे का मामला अनुशासन समिति को भेजने का फैसला लिया गया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी तेवर दिखाए

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी तेवर दिखाए, और कहा कि सभी नेताओं को अपने अपने चमचों को संभाल कर रखना चाहिए। कोई कहीं भी किसी को भी सीएम बना दे रहा है। उनके बयान के भी अर्थ निकाले जा रहे हैं। बैठक में ज्यादातर पदाधिकारी मौजूद थे।

latest news