Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला ईद-ए-मिलाद का अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला ईद-ए-मिलाद का अवकाश

Share:

 

CG News:छत्तीसगढ़ शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के माध्यम से ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025, शनिवार को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को घोषित किया गया है।

बदलाव का कारण
इस बदलाव के साथ ही 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। यह निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है और इसका उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर लोगों को सुविधा प्रदान करना है।

अधिसूचना की प्रति
इस अधिसूचना की प्रति शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला पंचायतों और अन्य उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। यह बदलाव सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा।

आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका पालन करना होगा ।

latest news