Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » धर्म » पीली कोठी KORBA:कृष्ण का प्राकट्य आनंद का प्राकट्य है, घर में नहीं हृदय में प्रकट करें: आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री

पीली कोठी KORBA:कृष्ण का प्राकट्य आनंद का प्राकट्य है, घर में नहीं हृदय में प्रकट करें: आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री

Share:

 

▪️ बिलोटीया परिवार द्वारा पीली कोठी प्रांगण में समायोजित श्री भागवत कथा

कोरबा:बिलोटीया परिवार द्वारा दीनदयाल मार्केट स्थित पीली कोठी प्रांगण में समायोजित श्री भागवत कथा के चतुर्थ दिवस बड़ी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे परंपरागत मूल बृजवासी वक्त आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी ने कहा कि कृष्ण का प्राकट्य आनंद का प्राकट्य है, घर में नहीं हृदय में प्रकट करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त जन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे थे।

आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी का संदेश

आचार्य श्री ने कहा कि लोग एक दिन उत्सव मनाते हैं और भूल जाते हैं, लेकिन यदि एक बार श्री कृष्ण रूपी आनंद का प्राकट्य जीव के हृदय में हो जाए तो संसार के दुख से प्रभावित नहीं करेंगे और वह सर्वदा आनंद में मगन रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान कितने करुणामय हैं और यदि हम मनुष्यों की पुकार सच्ची हो तो प्रभु अवश्य पधारेंगे।

श्री भागवत कथा का वर्णन

व्यास पीठ से आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी ने समुद्र मंथन प्रसंग के साथ-साथ आज की वातावरण में मानव जीवन में हर व्यक्ति को विचार और कर्म का सामंजस्य बनाते हुए जीवन बिताना है, तभी जीवन में अमृत तत्व का प्राकट्य होगा। उन्होंने भगवान के श्री वामन अवतार और श्री राम अवतार की कथाओं का मनोहारी वर्णन किया।

भक्तों की उपस्थिति

इस अवसर पर जांजगीर पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप, पूनम चंद अग्रवाल रायगढ़, अनिल अग्रवाल खरसिया एवं भक्त गण बड़ी संख्या में पधारे। बिलोटीया परिवार द्वारा बधाइयां, मेवा, खिलौने एवं टॉफी चॉकलेट सभी भक्तों को लुटाए गए ।