Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर में तीज पर्व पर वसूली का आरोप: हिर्री थानेदार सस्पेंड, SSP की कार्रवाई

बिलासपुर में तीज पर्व पर वसूली का आरोप: हिर्री थानेदार सस्पेंड, SSP की कार्रवाई

Share:

 

Bilaspur:बिलासपुर में तीज पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली कराने वाले हिर्री थानेदार अवनीश पासवान को सस्पेंड कर दिया गया है। SSP रजनेश सिंह ने यह कार्रवाई DGP अरुण देव गौतम की सख्त नाराजगी के बाद की है।

वसूली का आरोप

हिर्री क्षेत्र स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पुलिस की टीम ने तीज पर मायके जा रही महिलाओं को रोककर जांच और पूछताछ की, साथ ही जुर्माना भी वसूला। इस दौरान महिलाएं पुलिस से निवेदन करती दिखीं और कई लोग पुलिस के सामने हाथ जोड़ते रहे, लेकिन पुलिस ने रहम नहीं की।

SSP के निर्देश

SSP रजनेश सिंह ने तीज और गणेशोत्सव पर्व को देखते हुए अपराधियों पर लगाम कसने और जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। साथ ही शहर और आसपास के इलाकों में वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों के साथ शालीनता से पेश आने की हिदायत भी दी गई थी।

राजनीतिक रंग

टीआई के निलंबन पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव के समर्थकों ने इस एक्शन को तिजहारिन बहनों को परेशान करने वाले टीआई को सस्पेंड कराने का दावा किया है और इसका पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है ।

Leave a Comment

latest news