Home » कोरबा » बालको प्रबंधन की मनमानी: रिटायर्ड कर्मचारीओ को परेशान करने का आरोप

बालको प्रबंधन की मनमानी: रिटायर्ड कर्मचारीओ को परेशान करने का आरोप

Share:

 

कोरबा: बालको प्रबंधन अपनी मनमानी करने के लिए पूरे जिले में जाना जाता हैं। धीरे धीरे उसका रवैया बढ़ते जा रहा हैं। यदि समय रहते बालको प्रबंधन को मनमानी करने से नहीं रोका गया तो कभी भी विस्फोट स्थिति निर्मित हो सकती हैं। बालको प्रबंधन की मनमानी से रिटायर्ड कर्मचारीओ की परेशानी बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि परेशान करने के उद्देश्य से प्रबंधन ने रिटायर्ड कर्मचारीओ के मकान की बिजली,पानी का कनेक्शन काट दिया और सिवरेज लाइन को भी डिस्टर्ब कर दिया हैं। एक ओर प्रबंधन द्वारा बड़े बड़े सामाजिक सरोकार के दावे किए जाते हैं तो दूसरी तरफ अपने ही रिटायर्ड कर्मचारीओ के नाक में दम कर दिया हैं। स्थिति ऐसी बन गई है कि बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बालको प्रबंधन के रवैए के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दे कि बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है। क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी। अस्पताल की सुविधा भी आज तक रुकी हुई है। कुछ दिनों पूर्व बालको में एडमिन हेड के रूप में कैप्टन धनंजय मिश्रा की नियुक्ति हुई। जिसके बाद उनके द्वारा सभी पूर्व कर्मचारियों को उनके घरों से निकालने का अभियान चला गया। ताकि त्रस्त होकर रिटायर्ड कर्मचारी मकान खाली कर दे।

इस अभियान में शामिल बालको के कर्मचारियों ने सभी भूतपूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली का कनेक्शन एवं पानी कनेक्शन काट दिया, साथ ही सभी के घरों का सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे सभी भूतपूर्व कर्मचारी बेहाल हो गए। सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर नेताओं से गुहार लगाने का प्रयास करने लगे। बहुत से लोग बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियो से भी मिले, बहुत से लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल से मिले। इसके बाद इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल के साथ नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे।

बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों के घरों के बिजली, पानी एवं सीवरेज के कनेक्शन को काटने जैसे कृत्य पर रोक लगाने की बात कही। इस मुलाकात के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव , वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान , महामंत्री जयनंद राठौर एवं संपत यादव , उपाध्यक्ष मनोज भार्या , कोषाध्यक्ष राकेश सोनी , पार्षद चेतन मैत्री , मंत्रीगण में महेश्वरी गोस्वामी , रेणु प्रसाद , भुवनेश्वरी चंद्रा , मीना डहरिया , राजा शर्मा , लखन लाल चंद्रा , आर ए नारायण उपस्थित रहे। आगे देखना है की इस मामले में क्या होता है। रिटायर्ड कर्मचारीओ को न्याय मिलता है या नहीं यह देखना होगा।

Leave a Comment