Latest News
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें
Home » रायपुर » रायपुर रेलवे स्टेशन में UTS टिकटिंग सेवा की शुरुआत,जाने क्या होती हैं ये टिकटिंग सेवा

रायपुर रेलवे स्टेशन में UTS टिकटिंग सेवा की शुरुआत,जाने क्या होती हैं ये टिकटिंग सेवा 

Share:

 

Raipur:रायपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। बुधवार को रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद ने UTS टिकटिंग सेवा की शुरुआत की। इस सेवा के तहत रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के स्टाफ ही नहीं बल्कि TTE भी हाईटेक तरीके से रेलयात्रियों को टिकट दे सकेंगे।

TTE को दिए गए मोबाइल UTS टिकटिंग उपकरण

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 5 TTE स्टाफ को मोबाइल UTS टिकटिंग उपकरण दिए गए हैं। इस उपकरण के माध्यम से TTE सीधे रेलयात्रियों को टिकट दे सकेंगे, जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से बचाया जा सकेगा।

क्या है यूटीएस टिकटिंग सेवा

UTS टिकटिंग सेवा भारतीय रेलवे की एक डिजिटल सेवा है, जिसमें यात्री UTS मोबाइल ऐप के जरिए सामान्य डिब्बों के लिए अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीज़नल टिकट खरीद सकते हैं। यह ऐप अनारक्षित ट्रेन टिकट खरीदने की प्रक्रिया को आसान और फास्ट बनाता है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी ।

Leave a Comment

latest news