Latest News
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें
Home » कोरबा » कोरबा : सांप के काटने से युवती की मौत

कोरबा : सांप के काटने से युवती की मौत

Share:

कोरबा :जिले के दर्री थाना क्षेत्र में स्थित अटल आवास, साडा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना हुई है, जिसमें 18 वर्षीय करिश्मा खैरवार की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रात की है, जब करिश्मा अपनी मां के साथ सो रही थी। बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे तीन बार काटा, जिससे उसकी जान चली गई।

एंबुलेंस की देरी से परेशानी

परिजन सांप को डिब्बे में रखकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन 108 एंबुलेंस को फोन करने के बावजूद एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन परिजनों को निजी वाहन से करिश्मा को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना पड़ा।

डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की

डॉक्टरों ने करिश्मा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान ही करिश्मा की मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

जिला अस्पताल की पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा कर परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है .

Leave a Comment

latest news