Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » कोरबा » सड़क की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,गड्ढों में जमा पानी में नहाकर जताया आक्रोश

सड़क की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,गड्ढों में जमा पानी में नहाकर जताया आक्रोश

Share:

 

कोरबा:कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के खिलाफ व्यापारियों ने एक अनोखा और प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने विकास नगर के जलमग्न फोरलेन पर गड्ढों में जमा पानी में नहाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

सड़क की बदहाली से परेशान हैं व्यापारी
व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इमली छापर चौक और चर्च कॉम्प्लेक्स के पास सड़क की यही स्थिति बनी हुई है। बारिश शुरू होते ही सड़क पर बड़ा जलभराव हो जाता है, जिससे दुकानदारों का व्यापार ठप हो जाता है।

जलभराव और कीचड़ से परेशान हैं स्थानीय निवासी
कॉलोनी के निवासी और राहगीर भी इस जलजमाव और कीचड़ भरी सड़कों से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इमली छापर क्षेत्र का ओवर ब्रिज लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे वैकल्पिक रास्तों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।

दुर्घटना का भी खतरा
ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, सड़क की बदहाली के चलते कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इस मार्ग पर न तो पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था है और न ही समय पर मरम्मत होती है।

मांग और चेतावनी
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, जलभराव की समस्या दूर की जाए और ओवर ब्रिज को फिर से चालू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

latest news