Latest News
कोरबा में सोमवार को काल का तांडव: तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत  कौन रहेगा अंदर, किसकी होगी छुट्टी? साय सरकार के 2.5 साल पूरे होते ही कैबिनेट में महा-सर्जरी की तैयारी! इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰 रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, DFO वरुण जैन ने सूझबूझ से बचाई जान : 🔥 कोरबा उपचुनाव में सबसे बड़ा धमाका: कड़े पहरे में जेल से आया ‘वो’ कैदी और भर दिया पर्चा… उड़ गए विरोधियों के होश!
Home » देश » फैन ने राहुल गांधी को किया KIss, एसपीजी ने युवक को जोरदार घूंसा जड़ा

फैन ने राहुल गांधी को किया KIss, एसपीजी ने युवक को जोरदार घूंसा जड़ा

Share:

 

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

वोटर अधिकार यात्रा:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा अपने आठवें दिन पूर्णिया से दोबारा शुरू हुई। इस मौके पर उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने चलाई बुलेट मोटरसाइकिल
यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक बाइक चलाई, जिस पर उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। दूसरी बुलेट पर तेजस्वी यादव अपने सुरक्षा कर्मी के साथ सवार दिखे।

फैन ने राहुल गांधी को किया किस
रोड शो के दौरान एक अनोखा वाकया देखने को मिला। राहुल गांधी मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक एक फैंन उनके बेहद करीब पहुंच गया और उन्हें किस कर लिया। तुरंत एक्शन में आई SPG सुरक्षाकर्मी ने युवक को जोरदार घूंसा देकर किनारे कर दिया।

विपक्षी ताकतों की एकता का मंच
बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा अब केवल एक रोडशो नहीं, बल्कि विपक्षी ताकतों की एकता का मजबूत मंच बनती दिख रही है। इस 16-दिवसीय यात्रा में देशभर के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जो इसे पटना में 1 सितंबर को होने वाले भव्य समापन तक प्रभावशाली बनाएंगे।

अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना
आने वाले दिनों में इस यात्रा में राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन 27 अगस्त को शामिल होंगे, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगे।

Leave a Comment