Latest News
छत्तीसगढ़: साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरीय प्रशासन विभाग में 37 अधिकारियों के तबादले 🔥 बड़ी खबर: IAS समीर विश्नोई के ‘बेनामी साम्राज्य’ पर चला कानून का डंडा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क! बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में ‘गजनी’ रिटर्न्स: फाइल ढूंढने के लिए युवक ने खिलाई बादाम, वीडियो देख चकराया विभाग का दिमाग! दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर बना राजनांदगांव! क्या आप जानते हैं नंबर 1 पर कौन है? समाज के लिए धड़कती यादें: पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब लगाएगा रक्तदान शिविर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रायपुर में बना पहला ‘ग्रीन कॉरिडोर’: 15 मिनट में एम्बुलेंस ने पार किया शहर, बचाई गई जान
Home » कोरबा » KORBA: श्याम मंदिर के समीप एक एटीएम के बाहर युवती ने ब्लेड से काटी नस, केवल पता कटघोरा बता पाई , पुलिस जांच में जुटी

KORBA: श्याम मंदिर के समीप एक एटीएम के बाहर युवती ने ब्लेड से काटी नस, केवल पता कटघोरा बता पाई , पुलिस जांच में जुटी

Share:

KORBA: कोरबा के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यह घटना एक एटीएम के बाहर हुई, जहां युवती काफी देर से मोबाइल पर बात करते हुए घूम रही थी। अचानक उसने एक ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर 20/22 बार वार कर दिए।

*घटना के बाद की स्थिति*

>- ब्लेड से खुद को घायल करने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

>- राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

>- लोगों ने युवती से नाम पूछने की कोशिश की, लेकिन वह सिर्फ अपना पता कटघोरा बता पाई।

>- उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

>- उसकी उम्र लगभग 20-21 साल बताई जा रही है।

*पुलिस की कार्रवाई*

>- स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती को पहली बार इस इलाके में देखा गया था।

>- वह बस या ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए वहां आई थी।

>- सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है।

>- 112 की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया है।

>- पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने पर आगे की जांच की जाएगी ।

Leave a Comment