Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ : पुरानी रंजिश और पानी बंटवारे को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति की मौत.. निर्वस्त्र कर पीटते रहे आरोपी

छत्तीसगढ़ : पुरानी रंजिश और पानी बंटवारे को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति की मौत.. निर्वस्त्र कर पीटते रहे आरोपी

Share:

[हमलावर आरोपियों ने सारी हद पार दी सर्वेदास को निर्वस्त्र कर घर से करीब एक किलोमीटर घसीटते हुए लाठी डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटते रहे,बेटे ने बचाव की कोशिश की और उसे भी पीटकर घायल कर दिया . दर्द से चीखते चिल्लाते सर्वदास की अंततः दर्दनाक मौत हो गईं ]

छत्तीसगढ़ / सक्ती :डभरा थाना क्षेत्र के बगरेल गांव में पानी बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वेदास महंत के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास स्थित सरकारी बोर का स्टार्टर बदलवाकर पंप चालू कर रहे थे।

*घटना की वजह*

घटना की वजह पुरानी रंजिश और पानी के बंटवारे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। वर्ष 2023 में सर्वेदास ने पंच रहते हुए बोर का निर्माण करवाया था, जिससे गांव के ही दूर के रिश्तेदारों से पानी के बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।

*आरोपियों की गिरफ्तारी*

पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की है। आरोपियों की पहचान पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत के रूप में हुई है।

*पुलिस कार्रवाई*

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 332(बी), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

*निष्पक्ष जांच*

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Leave a Comment