Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » देशभक्ति का जज़्बा: कोरबा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने आमजनों से शामिल होने की विन्रम अपील

देशभक्ति का जज़्बा: कोरबा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने आमजनों से  शामिल होने की विन्रम अपील

Share:

Patriotism: Huge Tiranga Yatra organized in Korba, BJP District President made a humble appeal to the common people to join

कोरबा:भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 13 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 बजे घंटाघर ओपन थिएटर से हनुमान मंदिर कोसा बाड़ी चौक, कोरबा तक निकाली जाएगी।

*यात्रा का उद्देश्य*

इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना है। इसमें देशभक्ति गीतों, जोश और उल्लास से भरी भव्य झांकियां, तिरंगे की गरिमा और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

*मुख्य आकर्षण*

;>- भव्य और सजीव झांकियां जो भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को प्रदर्शित करेंगी

;>- शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई देशभक्ति टोली और कार्यकर्ता दल

;>- तिरंगे के साथ उत्साहपूर्ण रैली, जिसे देखकर हर दिल में देशभक्ति का ज्वार उमड़ेगा

*आयोजन में शामिल होने का आग्रह*

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी , हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह , जिला सह संयोजक प्रेमचंद पटेल,डॉ. पवन सिंह ,श्रीमती रेणुका राठिया ने सभी आमजनों से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं और देश सम्मान में तिरंगा लहराए।

Leave a Comment

latest news