Home » Uncategorized » Married assistant manager with 14 lakh salary did dirty act in front of model in the middle of road…model made video…read full news

Married assistant manager with 14 lakh salary did dirty act in front of model in the middle of road…model made video…read full news

Share:

 

 

[अभिलाश कुमार ने इससे पहले जेएमडी बिल्डिंग में काम करने वाली एक युवती से भी छेड़छाड़ की थी. पुलिस इस मामले में आरोपी को नामजद करने की भी तैयारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से करनाल का रहने वाला है और गुरुग्राम की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. आरोपी शादीशुदा है और 14 लाख रुपये सालाना कमाता है. अब कर रहा था मॉडल के सामने मास्टरबेट]

गुरुग्राम:दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक मॉडल के सामने आपत्तिजनक हरकत करने वाला युवक (11 अगस्त) पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गुरुग्राम के सबसे व्यस्ततम चौक राजीव चौक पर मॉडल अपनी कब का इंतजार कर रही थी उस वक्त मास्क लगाए एक युवक ने मॉडल को देखकर आपत्तिजनक हरकत की थी.

इसके बाद मॉडल ने आपत्तिजनक हरकत की अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी. जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने (11 अगस्त) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 2 अगस्त को एक मॉडल जो जयपुर से दिल्ली जा रही थी इस बीच गुरुग्राम के राजीव चौक पर उतर गई और अपनी केब का इंतजार कर रही थी.

इसी बीच वहां पर मुंह पर मास्क लगाए एक युवक आया और मॉडल को देखकर मास्टरबेट करने लगा इसके बाद मॉडल ने उसकी अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया . इसके बाद महिला पुलिस थाने में भी फोन कर इसकी शिकायत की.

वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

उस वक्त तो पुलिस ने कुछ नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. काफी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और बाद में आरोपी तक पुलिस पहुंच गई. आखिरकार आज गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा.

एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है आरोपी

गुरुग्राम के सबसे व्यस्त रहने वाले चौक पर एक मॉडल के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाला एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अभिलाश के रूप में हुई. आरोपी मूल रूप से करनाल का रहने वाला है और गुरुग्राम की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. आरोपी 14 लाख रुपये सालाना कमाता है. तकनीकी जांच के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने उसे सेक्टर-49 से गिरफ्तार किया है.

मॉडल ने क्या बताया?
मॉडल ने बताया कि वह जयपुर से गुड़गांव बस से जा रही थी। बस ने उसे राजीव चौक पर उतार दिया। उसने कहा कि जब वह कैब का इंतजार कर रही थी। तभी उसने देखा कि एक आदमी उसके पास आया। वह चक्कर लगा रहा था और लगातार उसे घूर रहा था। शुरुआत में तो उसने दूसरों की तरह अनदेखा किया, लेकिन फिर उसने देखा कि उसकी पैंट की जिप खुली हुई थी और वह उसे घूरता रहा और उसके सामने ही मास्टरबेट करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार (ASI) ने कहा कि पुलिस ने खुद ही इस मामले पर ध्यान दिया और शिकायत दर्ज कर ली। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धारा 75(2) (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Comment