CG News: Theft in Surguja Royal Palace of former Deputy Chief Minister TS Singhdev
CG News:छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर स्थित सरगुजा पैलेस (रघुनाथ पैलेस)से लगी कोठी में एक पीतल की हाथी की मूर्ति चोरी हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात चोर को दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करते और हाथी की मूर्ति चुराते हुए देखा जा सकता है।
चोरी की घटना
चोरी हुई हाथी की मूर्ति लगभग 15 किलोग्राम वजनी और पीतल से बनी हुई थी। यह मूर्ति राज परिवार की पहचान और गरिमा का प्रतीक थी। चोरों ने इस मूर्ति को कोठीघर के पोर्च से चुराया है।
पुलिस जांच
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह वारदात कबाड़ी गिरोह द्वारा की गई हो सकती है, जो पीतल की कीमत के लिए मूर्ति को निशाना बनाते हैं।
राज परिवार की अपील
राज परिवार और कोठीघर प्रबंधन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें ।
चोरों के हौसले बुलंद
अज्ञात चोर कोठी में प्रवेश किया और मुख्य द्वार पर रखे पीतल के दो हाथियों में से एक को ले गया. सरगुजा रियासत की ये संपत्ति असल में रियासत के उत्तराधिकारी और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की है. चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि इतने हाई सिक्योर्ड कैंपस में घुसने में जरा भी नहीं हिचका ।
कांग्रेस के मीडिया सेल ने जारी किया वीडियो
चोरी के इस वीडियो को कांग्रेस के मीडिया सेल ने जारी किया है.मीडिया प्रभारी अनूप मेहता ने जानकरी दी है कि 3-4 अगस्त की दरमियानी रात ये घटना हुई है. कोठी घर के मुख्य द्वार पर पीतल के दो हाथी रखे थे, जिनमें से एक चोरी हो चुका है. एक हाथी का वजन करीब 15 किलो है.वहीं इस मामले में सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि सूचना पर अपराध दर्ज किया गया है. तीन दिन से आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा.
हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी
बहरहाल शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं.इस घटना के बाद ये बात भी सामने आ गई है कि वीआईपी भी सुरक्षित नही हैं. हालात ये हैं कि चोर सरगुजा पैलेस जैसे हाई सिक्योरिटी वाली जगह में भी चोरी कर रहे हैं.जबकि ये पैलेस शहर के बीचोबीच स्थित है.इस पैलेस की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारी भी रहते हैं.फिर भी चोर ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.








